फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वार्ड 20 के अपर संगूर मोहल्ले में गलियां खस्ताहाल

Sun, 10 Nov 2024 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। वार्ड 20 के अपर संगूर मोहल्ले में गलियों की दयनीय हालत के कारण क्षेत्रवासी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि सीवरेज का काम होने के बाद से गलियों की हालत दयनीय बनी हुई है। इनमें से कुछ गलियों की हालत तो सुधारी गई थी, लेकिन तीन गलियां अभी भी काफी खस्ताहाल हैं।
विज्ञापन

इससे आवाजाही को लेकर परेशानी सामने आ रही है। खासकर गलियों में बने गड्ढे दुपहिया वाहन चालकों के लिए हादसों को खुला न्योता दे रहें हैं। बरसात के दिनों में हालत अधिक खराब हो जाती है। स्थानीय निवासी बबली देवी, नीरज कुमार, सोहन लाल, दीपक व अन्य ने बताया कि गलियों की मरम्मत करवाने को लेकर लगातार मांग की जा रही है। मगर इसके बावजूद अभी तक इसका कोई समाधान नहीं किया गया है। इससे मोहल्ले की 100 से 150 आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से अपील है कि जल्द गलियों की मरम्मत करवाकर राहत दिलाई जाए।
विज्ञापन

गलियों का जायजा लिया जाएगा। इसके बाद समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
विशाल सडोत्रा, सीईओ नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें