फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में खाने पीने का सामान बेचने वालों के करवाए जाने लगे कोरोना टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर।शहर में खाने पीने का सामान बेचने वालों के करवाए जाने लगे कोरोना टेस्ट पहले दिन मीट मार्केट जाकर लिए गए सैंपल होटल, रेस्टोरेंट के कर्मचारियों और दूध वालों के भी होंगे कोरोना टेस्ट अमर उजाला ब्यूरो। उधमपुर। जिले को कोरोना मुक्त करने के लिए प्रशासन ने खाने पीने का सामान बेचने वालों के कोरोना टेस्ट करवाने की प्रक्रिया शुरू की है। रविवार को पहले दिन मीट मार्केट जाकर दुकानदारों के सैंपल लिए गए। जल्द होटल, रेस्टोरेंट, टी-स्टाल व अन्य स्थानों पर काम करने वाले लोगों के भी टेस्ट करवाए जाएंगे। जिले को कोरोना मुक्त करने के लिए प्रशासन की तरफ से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। बाहरी राज्यों से लौट रहे लोगों के हर रोज सैंपल लिए जा रहे हैं। बाजार में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब खाने पीने का सामान बेचने वालों के कोरोना टेस्ट करवाने का निर्णय लिया गया है। इसकी शुरूआत रविवार को मीट मार्केट से की गई है। सुबह के समय स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम मीट मार्केट पहुंची और बारी बारी से दुकानदारों और दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों के सैंपल लिए। दोपहर तक चली प्रक्रिया में 100 से अधिक लोगों के सैंपल लिए गए। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. यासीन ने बताया कि प्रशासन ने होटल, रेस्टोरेंट, टी स्टाल में काम करने वाले कर्मचारियों व मालिकों के कोरोना टेस्ट करवाने का भी निर्णय लिया है। मोबाइल टीमें इनके पास जाकर भी सैंपल लेंगी। इसके अलावा दूध बेचने वालों के भी कोरोना टेस्ट करवाए जाएंगे इसके लिए मोबाइल टीमों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इससे शहरवासियों को कोरोना से बचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें