चिनैनी में दिन के समय जल रही स्ट्रीट लाइट। संवाद
दिन में जलती है स्ट्रीट लाइट, रात को बंद होने से छा जाता है अंधेरा ।
चिनैनी। कस्बे में कई जगहों पर दिन में ही स्ट्रीट लाइट चल रही हैं, जबकि जब रात को इनकी जरूरत होती है, तब ये बंद रहती हैं जिससे कस्बे में अंधेरा छा जाता है और राहगीरों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय निवासी राजकुमार, अजय कुमार व संसार चंद ने बताया कि दिन के समय कस्बे में कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट चल रही हैं और रात के समय बंद रहती हैं। ऐसे में आवारा कुत्ते अंधेरे में लोगों पर हमला कर देते हैं। रात के समय कई राहगीर पैदल आते-जाते हैं, मगर स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। कई लोग ठोकर खाकर गिर जाते हैं, ऐसे में नगर पालिका विभाग को कस्बे में खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करने के साथ जो लाइटें दिन में जल रही हैं उन्हें बंद करवाकर रात को इन्हें चलाने की व्यवस्था करनी चाहिए। संवाद