उधमपुर। पुलिस चौकी बट्टल वाल्लियां ने चोरी हुई पानी की मोटर बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 16 जून को करीम खान पुत्र शेर मोहम्मद निवासी बट्टल बल्लियां ने खेत से पानी के पंप की मोटर चोरी होने की शिकायत दी थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस स्टेशन उधमपुर में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस टीम ने पूछताछ के लिए कई संदिग्धों को हिरासत में लिया। वहीं, विजय निवासी पयान पद्दर, बट्टल ने पूछताछ के दौरान अपराध कबूल कर लिया। पुलिस टीम ने चोरी की गई मोटर को बरामद कर लिया है। संवाद