फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भद्रवाह को पर्यटन नक्शे पर लाने के लिए उठाए जाएं कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। भद्रवाह में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसलिए पर्यटन विकास के लिए शुरू की योजनाओं को जल्द अमलीजामा पहनाया जाए, ताकि यह क्षेत्र पर्यटन के नक्शे पर आ सके। यह निर्देश डिवकॉम जम्मू डॉ. राघव लंगर ने बीडीए के सीईओ को दिए।
विज्ञापन

डिवकॉम जम्मू डॉ. राघव लंगर ने डोडा के दौरे के दूसरे दिन डाक बंगले में बैठक कर भद्रवाह में जारी विकास कार्यों की समीक्षा की। एडीसी ने जारी योजनाओं और कार्यप्रगति के बारे में विस्तार से बताया। इस दौराना सीईओ बीडीए ने कैलाश कुंड और मणि महेश सहित अन्य यात्रा स्थलों के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने की अपील की।
बैठक में डिवकॉम ने एडीसी को नियमित आधार पर आयुष्मान भारत योजना के संबंध में बैठक करने और पंचायतों में ब्लॉक दिवस कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों को संबंधित कार्यों का चार्ट को तैयार करने को कहा। एडीसी को दैनिक आधार पर प्रत्येक कार्य की प्रगति की निगरानी करने के निर्देश दिए, ताकि वह तय समयसीमा में पूरे हो सकें।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई की समीक्षा करते हुए एडीसी को सभी संबंधित कार्यों की समीक्षा करने और मौजूदा वित्त वर्ष के भीतर व्यापक योजना शुरू करने का निर्देश दिया। सेहत योजना के पंजीकरण में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को संबंधित विभागों से विभागों सहयोग लेने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें