फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सजने लगे शहर के मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नंबर तीन की आदर्श काॅलोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में होगा भव्य कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का दिन नजदीक आते ही शहर व ग्रामीण इलाकों में स्थित भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों में सजावट का काम तेजी से चलाया जाने लगा है। शहर के वार्ड नंबर तीन की आदर्श काॅलोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसकी तैयारियों को लेकर मंदिर में रंग रोगन और सजावट का काम शुरू कर दिया गया है। इसी तरह शहर के अन्य हिस्सों में स्थित श्री राधा कृष्ण के मंदिर को भी विशेष रूप से सजाने के लिए काम शुरू किया गया है।
शहर के बीच आदर्श कॉलोनी में श्री राधा कृष्ण का भव्य मंदिर मौजूद है। यहां हर वर्ष जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। जन्माष्टमी के दिन मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच कर माथा टेकते हैं और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मंदिर में विभिन्न प्रकार की झांकियों का आयोजन भी किया जाता है। इसके बाहर मंच लगाकर कृष्ण लीलाओं का मंचन और मटकी फोड़ प्रतियोगिता जैसे विशेष उत्सव का भी आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर प्रबंधन कमेटी के सदस्यों का कहना है कि इस बार भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इसके लिए अभी मंदिर के रंग रोगन का काम शुरू किया गया है। जन्माष्टमी पर्व सितंबर माह के पहले सप्ताह में मनाया जाना है। इसके साथ रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी। अन्य तैयारियों को भी जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। इसी तरह से शहर के प्रसिद्ध इस्कान मंदिर में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिर की सजावट की जा रही है। हाउसिंग काॅलोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भी तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें