संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। भाजपा के एसटी मोर्चा के जिला उपप्रधान एवं इंद्रवाल विधानसभा क्षेत्र के कुछ सदस्यों ने मिलकर जिला प्रधान को अपना त्यागपत्र सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका कोई काम नहीं किया गया।
सोशल मीडिया पर खबर चलाई जा रही है कि 250 लोगों ने भाजपा से त्यागपत्र दिया लेकिन जो त्यागपत्र है, उसमें पांच लोगों के नाम हैं। इसमें खाकन खलीफा, उप प्रधान एसटी मोर्चा, चौधरी अलताफ खटाना मीडिया कोऑर्डिनेटर, मोहमद असलम बानी ब्लॉक प्रधान छात्रू, मंसूर अहमद ब्लॉक प्रधान ठाकराई, मोहमद यूसुफ बूथ प्रधान इंद्रवाल बी आदि शामिल हैं। एसटी मोर्चा के उप प्रधान खाकन खलीफा का कहना है कि उन्होंने पिछले आठ वर्षों से भाजपा को मजबूत करने के लिए इंद्रवाल में काम किया लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी, इसलिए उन्होंने त्यागपत्र दिया है।