फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआरसीसी ज्योतिपुरम और हिल व्यू राजोरी ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में जारी कटड़ा प्रीमियर लीग (केपीएल) टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को सातवे दिन दो मुकाबले खेले गए। इनमें एसआरसीसी ज्योतिपुरम और हिल व्यू राजोरी की टीम ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहला मुकाबला एफसीसी शेरपुर कटड़ा और एसआरसीसी ज्योतिपुरम की टीमों के बीच हुआ। एफसीसी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम निर्धारित 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 19 ओवर में ही आल आउट हो गई। इस दौरान 82 रन बना कर जीत के लिए 83 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में एसआरसीसी की टीम ने मात्र 13 ओवर में ही 83 रन बना कर जीत हालिस कर ली।
दूसरा मुकाबला हिरोजन क्रिकेट क्लब और हिल व्यू राजोरी के बीच हुआ। हिरोजन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 148 रन बना और जीत के लिए 149 रन का लक्ष्य दिया। हिल व्यू राजोरी की टीम ने 16 ओवर से पहले ही 153 रन बना कर जीत हासिल कर ली। पहले मैच में अजय और दूसरे मैच में अमित मैन ऑफ द मैच चुना गया। शनिवार को पहला मैच डीसीसी कटड़ा व एसएनसीसी पैंथल और दूसरा मुकाबला एमईसीसी जम्मू व केसीसी विजयपुर जम्मू के मध्य खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें