फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजालता में क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मजालता। मजालता के मिनी स्टेडियम थियाल चौगान में मंगलवार को गुशू मलेशिया क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इसका शुभारंभ उधमपुर डीडीसी उपाध्यक्ष जूही मन्हास ने किया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का आयोजन कमल कृष्ण उर्फ गुशु मलेशिया की ओर से किया जा रहा है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की 32 टीमें भाग ले रहीं हैं। उद्घाटनी मैच पलनू और मानसर-बी टीम के बीच हुआ। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में जम्मू संभाग की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें जलपान, खेलकूद समारोह आदि के साथ विजेता टीम को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। मुख्यातिथि जूही मन्हास ने कहा कि क्षेत्र के युवा खिलाडियों में खेल कौशल प्रतिभा की अपार संभावनाएं हैं, जिनके विकास व सहयोग के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगी। इस मौके पर समाजसेवी करतार चंद, डीडीसी मजालता अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें