उधमपुर में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान खेलतीं छात्राएं।
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिला खेल विभाग की तरफ से आर्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित संभाग स्तर की इंटर डिस्ट्रिक्ट बास्केटबाल टूर्नामेंट में दूसरे दिन बुधवार को लड़कियों के वर्ग के मुकाबले खेले गए। जिसमें चार जिले की टीमों ने हिस्सा लेकर अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग के मुकाबले खेलें गए। इस अवसर पर आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल संजीव शर्मा मुख्य मेहमान थे।
टूर्नामेंट में चार जिलों की 73 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टीमों के बीच पहले लीग मुकाबले खेले गए और फिर अंत में फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर 14 का फाइनल मुकाबला जिला सांबा और जिला रियासी की लड़कियों की टीम के बीच खेला गया, जिसमें सांबा की टीम शानदार जीत हासिल कर ट्राफी अपने नाम कर ली। अंडर 17 का फाइनल मुकाबला जिला रियासी और सांबा के बीच खेला गया, इसमें रियासी की टीम ने सांबा को पराजित कर फाइनल अपने नाम कर लिया। अंडर 19 का फाइनल मुकाबला जिला जम्मू और उधमपुर के बीच खेला गया, जिसमें जम्मू की टीम ने रोमाचंक जीत हासिल कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। ट्राफी जीतने के बाद जम्मू जिले की टीमों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। अंत में मुख्य मेहमान ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया इस मौके पर जिला खेल अधिकारी सरदार स्वर्ण सिंह, कुलदीप कुमार, माणिक, रनवीर सिंह, आशुतोश , पल्लवी, पूूजा देवी व अन्य खेल शिक्षक मौजूद थे।