फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एथलेटिक चैंपियनशिप में किया बेहतर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। 31 जनवरी से तीन फरवरी तक कुन्नामकुलम त्रिशूर केरल में आयोजित छठी नेशनल मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने बेहतर प्रदर्शन कर श्राइन बोर्ड का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

इन खेलों में श्राइन बोर्ड के मैनेजर अभिषेक शर्मा ने 4x400 मीटर मिक्सड रिले रेस में रजत पदक हासिल किया। इसी तरह अभिषेक शर्मा ने 1500 मीटर की दौड़ में भी रजत पदक हासिल किया। वहीं श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के कोच ऋषि चौधरी ने भी 4x400 मीटर मिक्सड रिले रेस में रजत पदक हासिल किया। उधर, 100 मीटर की दौड़ में ऋषि चौधरी ने कांस्य पदक जीता। श्राइन बोर्ड के सुपरवाइजर संदीप शर्मा 200 मीटर की दौड़ के साथ ही 400 मीटर की दौड़ में कड़े मुकाबले में मामूली अंतर से चौथे स्थान पर रहे। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड सीईओ अंशुल गर्ग ने इस पर खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें