पौनी। पुरिया मैदान में जारी ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरवार को चौकी चौरा व आरसीबी रियासी के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। आरसीबी की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चौकी चौरा ने 12 ओवर में 5 विकट के नुकसान पर 153 रन बनाए।
अक्षय ने 35 गेंद में सर्वाधिक 90 रन तो बंटी ने 29 गेंद में 41 रन बनाए। आरसीबी से रियाज व सरफराज ने दो दो विकेट हासिल किए। जबकि मुदस्सर को एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम मात्र 132 रन ही बना पाई। बल्लेबाज अरमान खान ने 19 गेंद पर 55 तो राजिंदर ने 20 गेंद में 35 व मुदस्सर ने 9 गेंद पर 13 रन बनाए। विशाल ने 2 विकेट और साहिल व अभिनंदन को एक एक विकेट मिला। सर्वाधिक 90 रन बनाने वाले अक्षय को मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया गया।