फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता 24 और 25 को

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान तनवीर शेख ने बताया कि इस साल भी एसोसिएशन की ओर से 24 व 25 अक्तूबर दो दिवसीय जिला कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह चैंपियनशिप शहर के सुभाष स्टेडियम में बने इनडोर हाल में करवाई जाएगी। इस टूर्नामेंट में 300 के करीब बच्चे भाग लेंगे। एसोसिएशन के प्रधान तनवीर शेख ने बताया कि यह चैंपियनशिप जूनियर व सब जूनियर में करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि हमारी कोशिश रहेगी कि पहाड़ी क्षेत्रों व शहर के बच्चों को मौका दिया जाए। उन्होंने कहा कि पहले प्रतियोगिता जिला स्तर पर होगी। उसके बाद राज्य स्तर पर और फिर राष्ट्रीय स्तर पर खेली जाएगी। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे इस जिला लेवल की होनी वाली टूर्नामेंट में भाग लें। उन्होंने कहा कि हमारी यही कोशिश रहेगी कि खेलो इंडिया और नेशनल खेलने के लिए जिले के बच्चे जाएं। इस मौके पर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक कुमार, विशाल, रामकुमार, अश्वनी कुमार और करुण कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।उ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें