संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के मिनी स्टेडियम में स्थित इंडोर हाल में आयोजित पांच दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी रोचक मुकाबले हुए। बुधवार को मुख्य अतिथि युवा सेवा विभाग के आशुतोष गुप्ता और जतिन सेठी ने मुकाबलों का शुभारंभ किया।
डेन ऑफ शटलर्स के अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, महासचिव रितिक जंडियाल ने बताया कि तीसरे दिन के पहले मैच में अंडर 19 सिंगल्स में सोहार्द ने सत्यम को 2-1 से हराया। महिला एकल में यशलीन ने मंजू व स्तुति ने त्रिशा को 2-0 से हराया। 15 डब्ल्स आयु वर्ग के सेमीफाइनल में दिव्यांश व साथी और विदित व शौर्य के बीच मैच बराबरी पर छूटा। इन सभी मैचों में अंपयार की भूमिका आनंदित अनन्यन ने निभाई। प्रतियोगिता में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। मैच सुबह 10 बजे से शाम तक जारी रहे।
फोटो सहित