संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। जिला पुलिस की सिफारिश पर गोवंश तस्करी में फंसे 25 वाहनों के पंजीकरण प्रमाणपत्र और रूट परमिट निलंबित कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई एआरटीओ किश्तवाड़ ने की है।
गोवंश तस्करी से निपटने और इसे बढ़ावा देने वाले नेटवर्क को खत्म करने के लिए जिला पुलिस ने दस्वावेज निलंबित करने की सिफारिश की थी। पुलिस ने थानों में एफआईआर दर्ज कर इसे लेकर सबूत एकत्रित किए थे। एसएसपी अब्दुल क्यूम ने वाहन मालिकों को आगाह किया कि यदि उनके वाहन गोवंश तस्करी में शामिल पाए गए, तो इसी तरह के परिणाम भुगतने होंगे।