-जिला स्तरीय अंतर स्कूल टूर्नामेंट, कुश्ती में एपीएस उधमपुर के अंकित सिंह की सरदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। नगर के सुभाष स्टेडियम में जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग जिला स्तरीय अंतर स्कूल टूर्नामेंट करवा रहा है। मंगलवार को छठे दिन रस्साकशी, जूडो, हैंडबॉल और कुश्ती मुकाबले करवाए गए।
जूडो के 45 किलोग्राम से कम भार वर्ग में जीएचएसएस बॉयज उधमपुर के अभि सदोत्रा, 55 किग्रा. से कम वर्ग में जीएचएसएस गढ़ी के प्रदीप सिंह, 60 किग्रा से कम वर्ग में जीएचएसएस गढ़ी के नरेश सिंह, 66 किग्रा से कम वर्ग में जीएचएसएस गढ़ी के सुदेश सिंह तथा 73 किग्रा से कम वर्ग में जीएचएसएस गढ़ी के नवजोत सिंह जम्वाल विजयी रहे। रस्साकशी के मुकाबलों में बीबीएसवीपी उधमपुर असाधारण टीम ने जीएचएसएस गढ़ी को सीधे 2-0 के सेट में हराया। वहीं, कुश्ती के 57 किग्रा से कम भार वर्ग में एपीएस उधमपुर के अंकित सिंह, 61 किग्रा से कम में जीएचएसएस बॉयज उधमपुर के आजाद अहमद, 65 किग्रा से कम के वर्ग में जीएचएसएस गढ़ी के सुदेश, 79 किग्रा से कम के वर्ग में बीबीएसवीपी के नयन गौतम और 86 किग्रा से कम के भार वर्ग में बीबीएसवीपी के अमित ठाकुर विजेता रहे।
अंतर जिला स्कूल स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के खिलाड़ियों के ट्रायल
उधर, नगर के मिनी स्टेडियम में अंतर जिला स्कूल स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल से चयन किया गया। जिला युवा सेवा और खेल अधिकारी रोमेश चंदर मिश्रा ने निष्पक्ष खेल, खेल कौशल और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे जिला स्तरीय अंतर स्कूल टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है, प्रतिभागियों का उत्साह और समर्पण अटूट बना हुआ है। इस मौके पर विक्रम सिंह, अजय शर्मा, यशपाल, सुदेश कुमार, अनीता गोस्वामी, सोम देव खजूरिया, रोमेश चंदर, संजीव कुमार, विकास शर्मा, करुण मगोत्रा, अब्दुल कादिर, संजीव खजूरिया, कुलभूषण कोतवाल, राजेश कुमार, राकेश कुमार, अमित कुमार, ऋषि शर्मा, नीतिका, सौरव, विपिन, रवि, हिमांशु, रंजीत उपस्थित थे।