उधमपुर। जिला कबड्डी एसोसिएशन उधमपुर 15 से 17 मार्च तक इनडोर सुभाष स्टेडियम में लड़कों और लड़कियों के लिए 23वीं सबजूनियर यूटी कबड्डी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।
यह जानकारी जम्मू कश्मीर एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप कुमार गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि यह चैंपियनशिप जम्मू कश्मीर एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के बैनर तले और जम्मू और कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के तत्वावधान में आयोजित की जाएगी।
लड़कों और लड़कियों के वर्ग में सभी संबद्ध जिला कबड्डी टीमों को इनडोर सुभाष स्टेडियम, उधमपुर में 23वीं सब-जूनियर यूटी कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। प्रवेश की अंतिम तिथि 13 मार्च रात 12:00 बजे तक है। सब-जूनियर राष्ट्रीय लड़के और लड़कियों की टीमों का चयन सब-जूनियर यूटी कबड्डी चैंपियनशिप के दौरान किया जाएगा और कोचिंग कैंप के लिए लड़के और लड़कियों की संभावित टीम का चयन 18 मार्च से उधमपुर में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सभी जिला खिलाड़ी अपने आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और चिकित्सा अधिकारियों से मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र और अपने माता-पिता से एनओसी लेकर आएंगे। इसके अलावा सभी खिलाड़ियों को एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ पंजीकृत होना चाहिए।