उधमपुर। जिला कबड्डी एसोसिएशन उधमपुर की ओर से शहर के सुभाष स्टेडियम के इनडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में लड़कों और लड़कियों के लिए दो दिवसीय जूनियर/सब-जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें लड़कियों के मुकाबले में उधमपुर कबड्डी क्लब ने जीत दर्ज की।
इस मौके पर मुख्य रूप से कार्यक्रम में शामिल डीसी सलोनी राय ने प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न क्लबों और सरकारी व निजी संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाली 29 टीमें भाग ले रही हैं। डीसी ने खिलाड़ियों, विशेषकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की लड़कियों की अच्छी भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र और गैर-छात्र युवाओं को नेतृत्व, सहनशीलता और टीम भावना से युक्त खेलों में भाग लेना चाहिए। इससे पहले मुख्य अतिथि अशोक कुमार सल्होत्रा संरक्षक (पूर्व निदेशक खेल एसएमवीडी कटड़ा) का स्वागत किया गया।
वहीं वीरवार को खेले गए लड़कियों के मुकाबले में उधमपुर कबड्डी क्लब ने केसी गुरुकुल को 42-19 के स्कोर से हराया। केवी नंबर 2 ने चिनैनी क्लब को 32-31 से हराया। हैप्पी मॉडल ने डीपीएस को 27-21 से हराया और यूकेसी ने चिनैनी को 22-17 से हराकर बढ़त बनाई।
वहीं लड़कों के वर्ग में केवी नंबर 1 ने जेएनवी क्लब को 41-25 से हराया, एओसी क्लब ने उधमपुर स्टीर्ट्स को 25-22 से हराया। केवी नंबर 2 ने गलियोत क्लब को 30-12 से हराया और केसी वारियर्स क्लब ने एचपीएस क्लब को 26-15 से हराकर बढ़त बनाई। सभी मैचों का संचालन अक्षय सिंह, अनीता, रजनी, कनिका, सक्षम, आदर्श, मन्नत, संदीप और कृति ने किया। इस अवसर पर शेख तनवीर, अध्यक्ष उधमपुर जिला कबड्डी संघ, अशोक कुमार शर्मा अध्यक्ष, रोमेश चंद्र मिश्रा डीवाईएसएसओ, राजिंदर डिंगरा डीआईओ, विक्रम सलाथिया पूर्व पार्षद व अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।