उधमपुर। नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने को लेकर भारतीय सेना की तरफ से युवा सेवा एवं खेल विभाग के सहयोग से शहर के मिनी स्टेडियम में वॉलीबाल टूर्नामेंट में दूसरे दिन वीरवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें पहला सेमीफाइनल मुकाबला उधमपुर वाॅलीबाल क्लब और उधमपुर स्पोर्ट्स क्लब के मध्य खेला गया। इसमें उधमपुर की टीम ने (25-16, 25-22, 22-25 और 26-24) 3-1 के अंतर से उधमपुर स्पोर्ट्स क्लब को हराकर प्रतियोगिता में बढ़त बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सिटी वाॅलीबाल क्लब की टीम ने (25-22, 25-21, 22-22 व 26-24) 3-0 के अंतर से रामनगर वाॅलीबाल क्लब को हराया। तीन दिन तक चलने वाली इस टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग ले रहीं हैं। इसमें खेल विभाग के सोमदेव खजूरिया, विकास शर्मा, जतिन सेठी, अजीत सिंह और भूपिंदर सिंह कुलदीप शर्मा की टीम ने इस आयोजन को सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टूर्नामेंट के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने वाली तकनीकी टीम में नवीन शर्मा, संजय शर्मा, सुरिंदर गुप्ता, राकेश खजूरिया, सुनील दत्त और अमित शर्मा शामिल थे। संवादन