रियासी। आने वाली दो फरवरी को विंटर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। लगभग एक महीना तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 32 क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी।
प्रदेश के अन्य जिलों की प्रमुख टीमों के अलावा जिले के क्रिकेट क्लब भी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। सभी टीमों को अलग-अलग ग्रुप में रखा जाएगा। इनके मैच नॉकआउट आधार पर होंगे। प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली टीम को तीन लाख रुपये और उपविजेता टीम को दो लाख इनाम के तौर पर दिए जाएंगे। हर मैच में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को पुरस्कृत किया जाएगा। रविवार से प्रतियोगिता के शानदार आगाज के लिए तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में पिच को तैयार कर दिया गया है। इसके साथ ही स्टेडियम की बाउंड्री को भी कवर कर लिया गया है। बताया जाता है कि प्रतियोगिता में कई नामी गिरामी क्रिकेट के खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। स्थानीय युवा खिलाड़ियों में जोश बना हुआ है।