पदक विजेता जिम्नास्टिक टीम के साथ एसोसिएशन के अधिकारी फोटो जिम्नास्टिक एसो.
जम्मू। उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों में 24 पदक के साथ जम्मू-कश्मीर का सफर खत्म हो गया। इंडिया के ओलंपिक कहे जाने वाले इन खेलों में जम्मू-कश्मीर ने पांच स्वर्ण, छह रजत और 13 कांस्य पदक के साथ अंक तालिका में 19वां स्थान हासिल किया।
जिम्नास्टिक में गोल्डन गर्ल मुस्कान राणा ने दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वीरवार को भी जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। जिम्नास्टिक में एक स्वर्ण और दो कांस्य प्रदेश के हिस्से आए। मुस्कान ने रिबिन इवेंट में स्वर्ण और मान्या ने कांस्य पदक जीता। क्लब इवेंट में भी मुस्कान ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। ब्यूरो
-