रियासी। जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जल्द ही जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। आयोजक डॉक्टर सुकेश शर्मा, अर्जुन सिंह ने बताया कि जिला प्रीमियर लीग में सिर्फ जिला स्तर के खिलाड़ी ही खेलते हैं। एक टीम का चयन तय किए गए स्पोंसर की तरफ से किया जाता है। इसमें खिलाड़ियों की बोली लगाई जाती है। जिस खिलाड़ी को जो भी टीम का स्पांसर बोली में खरीदेगा वह उसी टीम के साथ खेलेगा। बताया कि यह एक तरह की अलग क्रिकेट प्रतियोगिता है, जिसमें सभी खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलता है। उनकी प्रतिभा में भी निखार आता है। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों को उचित इनामी राशि बांटी जाएगी। संवाद