फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मगैनी में आठ लाख की लागत से बन रहा खेल मैदान

Mon, 20 Jan 2025 01:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पंचायत संसू में पड़ते मगैनी क्षेत्र में आठ लाख रुपये की लागत से बच्चों के लिए खेल मैदान बनाया जा रहा है। उम्मीद है कि यह अगले माह तक बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पंचायत के संसू, दिहाड़ी में जगह की कमी के चलते अभी तक खेल मैदान नहीं बन पाया है। पंचायत की ओर से खेल मैदान बनाने के लिए जगह का चयन किया जा रहा है। फिलहाल सरकारी मिडिल स्कूल मगैनी के पास आठ लाख रुपये की लागत से खेल मैदान का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। इस संदर्भ में पूर्व सरपंच कुलदीप शर्मा ने बताया कि पंचायत में जगह की तंगी के चलते खेल मैदान का निर्माण नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि पंचायत की ओर से यह खेल मैदान बनाया जा रहा है। पंचायत के अन्य गांवों में भी खेल मैदान बनाने के लिए जगह की तलाश की जा रही है और जगह मिलते ही खेल मैदान बनाए जाएंगे।

इस संदर्भ में बीडीओ उधमपुर साहिल का कहना था कि मगैनी में विभाग की ओर से आठ लाख रुपये की लागत से खेल मैदान बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल मैदान बनने से बच्चों की समस्या का समाधान हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें