फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रस्साकशी में लड़कों व लड़कियों की टीमों ने दिखाया दम

विज्ञापन
छात्रों से बात करते हुए अध्यापक।
विज्ञापन
कटड़ा। युवा सेवा एवं खेल विभाग रियासी की ओर से पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को अंडर 17 लड़के और लड़कियों के खेल मुकाबले करवाए गए। इसका उद्घाटन दारा सिंह ने किया। उनके साथ वंदना डोगरा और सुषमा देवी मौजूद थीं।
विज्ञापन

रस्साकशी का मैच मुख्य आकर्षण रहा जो लड़के और लड़कियों दोनों के लिए आयोजित किया गया था। फाइनल में लड़कियों की टीम दुर्गा ने टीम मणिकर्ण को 2-1 से हराया। लड़कों के फाइनल मैच में टीम भगत सिंह ने टीम सावरकर के खिलाफ सीधे सेटों में 2-0 से जीत हासिल की। इस मौके पर शिव दत्त शर्मा, चंचल देवी, नीलम कुमारी, पवन केसर, आशु जामवाल, एकता खजूरिया, प्रियंका डोगरा आदि मौजूद थे। शतरंज और कैरम प्रतियोगिताओं के परिणाम भी जल्द घोषित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें