फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाटी के जखेड़ में एसपीओ का मकान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। लाटी तहसील के अंतर्गत जखेड़ गांव में सोमवार सुबह एक मकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। यह मकान एसपीओ मोहम्मद शरीफ व उसके भाई खालिद हुसैन का है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को आग लग गई और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना के बाद जब तक चिनैनी से मौके पर दमकल कर्मियों पहुंचे तब तक सब कुछ राख हो गया था। मकान मालिक एवं एसपीओ मोहम्मद शरीफ ने बताया कि आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए घंटों मशक्कत की, लेकिन कोई राहत नहीं मिली है।
बताया कि दमकल विभाग का वाहन यदि लाटी, डूडू के बीच होता तो आग पर काबू पाया जा सकता था। चिनैनी से जखेड़ तक पहुंचने में ही करीब चार घंटे से अधिक का समय लग जाता है। तब तक आग पर काबू पाना मुश्किल होता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से उक्त परिवार को जल्द राहत एवं मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें