किश्तवाड़। किश्तवाड़ शहर में दोपहर को हुए बाइक दुघर्टनाग्रस्त होने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। उसकी पहचान एसपीओ पवन कुमार निवासी हटा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद ढाई बजे जिला टीबी अस्पताल के समीप एक मोड़ पर बाइक (जेके17-9638) अनियंत्रित हो कर नाली में गिर गई। हादसे में एसपीओ गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।