फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुक्त करवाए पांच मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। पुलिस कश्मीर की तरफ ले जाए जा रहे पांच मवेशियों को मुक्त करवाने में सफलता पाई है। वहीं, तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफतार किया है। जानकारी के अनुसार विशेष सूचना पर छात्रू पुलिस ने सिगदी गांव के पास बारी नाला में विशेष नाका लगाया था। थाना प्रभारी इस्पेक्टर संदीप परिहार ने नाके के दौरान दो लोगों को पांच मवेशियों को कश्मीर ले जाते रोका। पूछताछ करने पर वह मवेशियों के बारे में दस्तावेज नहीं दिखा पाए। पुलिस ने उन्हें तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान मोहम्मद अमीन निवासी हांगरना वाईठाना और मोहम्मद शरीफ निवासी भाटा सिगदी के रूप में हुई है। छात्रू पुलिस थाने में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें