-तहसीलदार ने विभागों के कर्मचारियों को जरूरी प्रबंध करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। शीतला माता मंदिर से पिंगला माता छड़ी यात्रा को लेकर तहसीलदार सतीश कुमार ने बैठक का आयोजन किया।
वीरवार दोपहर 3 बजे हुई बैठक में विभिन्न विभागों के कर्मचारी और शीतला माता छड़ी यात्रा कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। कमेटी के प्रधान शाम पठानिया ने 7 अप्रैल को रवाना होने वाली छड़ी यात्रा के दौरान बिजली, पानी, सुरक्षा प्रबंधों पर चर्चा की गई। तहसीलदार सतीश कुमार ने विभिन्न विभागों से आए कर्मचारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी समस्या से जूझना न पड़े। इसके लिए पूरे प्रबंध किए जाएं। बैठक में व्यापार मंडल के प्रधान जोगिंदर बंगाथिया, पिंगला माता अखंड ज्योत कमेटी के महासचिव संजीव जंडियाल, बिशन दास शर्मा, कालिदास शर्मा, अमन खारका, उत्तमचंद वर्मा सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद थे।