फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मतदान कर्मचारियों को ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
-सामुदायिक हॉल कोटली भद्रवाह में हुए प्रशिक्षण में 700 मतदान कर्मचारी हुए शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भद्रवाह। भद्रवाह में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले मतदान कर्मचारियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) और वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) मशीनों की कुशल हैंडलिंग पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
सामुदायिक हॉल कोटली भद्रवाह में ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों के कुशल संचालन पर 700 मतदान कर्मचारियों को निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी सुनील कुमार की देखरेख में प्रशिक्षण दिया गया। राणा आरिफ के नेतृत्व में मास्टर प्रशिक्षकों ने प्रतिभागी प्रशिक्षुओं को मतदान प्रक्रिया के प्रबंधन में उनकी समझ और दक्षता को बढ़ाने के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राणा ने कहा कि प्रशिक्षण मतदान अधिकारियों को चुनाव प्रणाली को समझने, त्रुटिमुक्त चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए ईवीएम की हैंडलिंग और संचालन सीखने में सक्षम बनाता है। कर्मियों को चुनाव के निष्पक्ष और स्वतंत्र संचालन में उनकी जिम्मेदारियों के बारे में भी शिक्षित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें