डोगरी गाना रलीज के दौरान पीडीए सीईओ व व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान: व अन्य- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। डोगरी गाना क्यूट हूर वीरवार को रिलीज कर दिया गया है। अब इसे सोशल मीडिया पर देखा व सुना जा सकता है। गायक विक्रम शर्मा निवासी जीब व उनकी टीम ने करीब एक सप्ताह तक इसकी शूटिंग पटनीटॉप, सनासर, पंचैरी व अन्य स्थानों पर की। वीरवार को पटनीटॉप में पीडीए सीईओ शेर सिंह की मौजूदगी मेें गाने को रिलीज किया गया। इस पर चिनैनी व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान राजेश गुप्ता, अरविंद मन्हास और केवल कृष्ण ने गायक को बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि डोगरी को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर क्षेत्र के गायक कुछ न कुछ कार्यक्रम करते रहते हैं। डोगरी गानों को देश के अलावा विदेशों में भी सुना व पसंद किया जाता है। संवाद