फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छानसीरी का कुछ इलाका बना रेड जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में कारोना का कहर जारी है। किश्तवाड़ में लगातार मामले मिलने के बाद जिला मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शर्मा ने आदेश जारी करते हुए मुगलमैदान तहसील के छानसीरी गांव के कुछ हिस्से को कंटेंनमेंट जोन घोषित किया है। इसमें कृष्ण लाल के मकान से लेकर देस राज के मकान तक, पांबंदियां लगाई हैं। इसमें दीवान चंद का मकान भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। सीएमओ को इलाके के 135 लोगों के शीघ्र टेस्ट करवाने के निर्देश दिए हैं। नायब तहसीलदार कुछाल को नोडल अधिकारी बनाया है। वहीं, लोगों के घरों से बाहर निकलने के लिए मनाही है। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारी छात्रू को इलाके के प्रत्येक व्यक्ति के टेस्ट करवाने की प्रक्रिया पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें