संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। नगर परिषद ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से सोमवार को और विशाल स्वच्छता रैली का आयोजन किया। नारे लगाते हुए और सफाई के साथ स्वच्छता रैली जिला न्यायालय से शुरू हुई।
थापा चौक होते हुए मुख्य बाजार मेन स्टैंड और मुख्य बाजार तक गई। नगर परिषद कर्मचारियों जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों स्थानीय नागरिकों व जिले के विभिन्न क्षेत्रों के कानूनी विशेषज्ञों और एनएसएस के छात्रों ने रैली में सक्रिय रूप से भाग लिया स्थानीय दुकानदार भी इसमें शामिल हुए। दो अक्तूबर को गांधी जयंती से पहले प्रतिभागियों ने जनता को स्वच्छता और आसपास के वातावरण को साफ रखने के बारे में संदेश दिया। स्वच्छता प्रदर्शन स्वच्छता ही सेवा दोनों ही जारी सेवा पर्व पहल का हिस्सा था और इस में वार्ड तीन चार और पांच को शामिल किया गया।