फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड अपनी तरफ से राशन देने का कर रहे दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड अपनी तरफ से राशन देने का कर रहे दावा अमर उजाला ब्यूरो उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी तहसील में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर और सरकारी राशन डिपो का तहसीलदार, नायब तहसीलदार और एसएचओ ने निरीक्षण कर लोगों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी हासिल की। इसके अलावा सरपंचों को निर्देश दिए गए सरकारी डिपो में सरकार की तरफ से दिए जा रहे निशुल्क राशन के वितरण का कोई भी सोशल मीडिया पर फोटो न अपलोड करे, क्योंकि कई स्थानों पर सरपंच सोशल मीडिया में अपनी तरफ से निशुल्क राशन देने का दावा कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। तहसीलदार रामपाल, नायब तहसीलदार गुलशन आमीन और एसएचओ अरुण कौल ने सुबह के समय सरकारी राशन डिपो का निरीक्षण किया और सरकार की तरफ से लोगों को निशुल्क दिए जा रहे पांच किलो चावल और एक किलो दाल के वितरण के बारे में जानकारी हासिल की। मौके पर सरपंच भी थे, इनको निर्देश देते हुए तहसीलदार ने कहा कि जब राशन दिया जा रहा हो तो कोई भी फोटो न खिचवाए। उनके पास शिकायत पहुंची है कि कुछ सरपंच मौके पर मौजूद रह कर राशन देते समय फोटो खिंचवा रहे हैं और फिर इन फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर अपनी तरफ से निशुल्क राशन देने का दावा कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। लोगों को निशुल्क राशन सरकार की तरफ से दिया जा रहा है, न की सरपंच राशन ले दे रहे हैं। उन्होंने डिपो डीलर को भी इसको लेकर दिशा निर्देश दिए। इसके बाद तहसीलदार ने पंचैरी में बनाए गए दो क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया और इनमें रह रहे लोगों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी हासिल की और इसको लेकर भी दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें