फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में 85 लोगों को किया गया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन में 85 लोगों को किया गया क्वारंटीन क्वारंटीन व सर्विलांस पर रखे लोगों की संख्या में बढ़ोतरी जारी अमर उजाला ब्यूरो उधमपुर। हेल्थ सर्वे और बाहरी राज्य से फंसे लोगों का घरों में पहुंचने के बाद जिले में क्वारंटीन व सर्विलांस पर रखे लोगों की संख्या में बढ़ोतरी का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। एक दिन में कुल 85 लोगों को क्वारंटीन व सर्विलांस पर रखा गया है। इनमें से कुछ लोगों के बुधवार को कोरोना टेस्ट करवाए जाएंगे। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले को पूरी तरह से कोरोना मुक्त करने के लिए लगातार संदिग्ध लोगों का पता लगा कर क्वारंटीन व सर्विलांस पर रखा जा रहा है। इनका पता हेल्थ सर्वे के जरिए लगाया जा रहा है। इसके अलावा बाहरी राज्यों से उधमपुर में अपने घरों में लौटे लोगों का भी पता लगाकर क्वारंटीन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार तक कुल 2921 लोगों को क्वारंटीन व सर्विलांस पर रखा जा चुका था। मंगलवार को इनकी संख्या तीन हजार को पार कर 3006 तक पहुंच गई है। इनमें से दो कोरोना पॉजिटिव मामलों को जम्मू में आइसोलेशन वार्ड में रखा है। 142 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। सर्विलांस पर 396 लोगों को रखा गया है। प्रशासनिक क्वारंटीन पर 141 लोगों को रखा गया है। वहीं 2325 लोगों ने सर्विलांस का समय पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें