फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी पहाड़ों पर हिमपात से और गिरा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी क्षेत्र में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा है। ऊंचे पर्वतीय इलाकों में रुक-रुक कर हिमपात जारी है वहीं, बर्फीली हवाएं चलने से क्षेत्र में दिन और रात का तापमान काफी लुढ़क गया है। दिनभर लोगों को जगह-जगह अलाव का सहारा लेते देखा गया।
विज्ञापन

चिनैनी क्षेत्र में मौसम का मिजाज तीन दिन से बिगड़ा हुआ है। शुक्रवार को भी चिनैनी क्षेत्र में बादल छाए रहे और दूरदराज के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में हिमपात का क्रम जारी रहा है। इसके अलावा बर्फीली हवाएं चलने से क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। ठंड के कारण दिनभर बाजारों में रौनक कम रही और शाम होते ही लोगों जल्द घरों में दुबकने को मजबूर रहे हैं। इस वर्ष के दूसरे माह के पहले सप्ताह में बढ़ी ठंड से परेशानियां बढ़ गई हैं। वहीं, मौजूदा समय में इलाके में और हिमपात और बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें