फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष के पहले हफ्ते बर्फ से लकदक हुए पहाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। नववर्ष के पहले हफ्ते में मौसम फिर से बिगड़ गया है, जिससे जहां पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है वहीं मैदानों में बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट आई है। उधर, पटनीटॉप में शनिवार शाम को बर्फबारी हुई और अब बिगड़े मौसम के चलते फिर बर्फ गिरने के आसार हैं। बारिश और बर्फीली हवाएं चलने से चिनैनी क्षेत्र में ठंड में काफी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार देर शाम से जारी बारिश के कारण इलाके में शीतलहर जारी है। लोग दिनभर अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते रहे। ज्ञात रहे कि शनिवार को पटनीटाप में करीब दो इंच ताजा बर्फ पड़ी थी लेकिन उसके बाद बारिश ने बर्फ पिघलाने का कार्य किया। उधर, नत्थाटाप, शिवगढ़ धार, स्योजधार, लद्दाधार व जुगधार में दिनभर हिमपात जारी रहा। ऊंची पवर्तीय श्रृंखलाओं में बर्फ की मोटी परत में जम चुकी है। वहीं, मौजूदा स्थिति के चलते पटनीटाप में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें