फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता के भक्तों ने लिया हिमपात का मजा

विज्ञापन
भवन सहित त्रिकुटा पर्वत पर हुई हल्की बर्फवारी - फोटो : KATRA
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी सहित भवन में दो दिनों से लगातार मौसम खराब है। वीरवार को भवन सहित भैरो घाटी, त्रिकुटा पर्वत व यात्रा मार्ग पर एक बार फिर हल्की बर्फबारी देखने को मिली। इससे माता के दर्शनों को आए यात्रियों को परेशानियां भी हुईं, और कइयों ने बर्फ का आनंद भी उठाया। वहीं, दूसरे दिन हेलिकॉप्टर सेवा कुछ उड़ानें भरने के बाद प्रभावित रही।
विज्ञापन

माता के दर्शनों के लिए दिल्ली से परिवार सहित आए रोहित यादव, किशोर कुमार, मोहन, पप्पू यादव, प्रीति, स्नेहा, सानिया, आदि ने बताया कि वे हर साल इसी महीने में माता के दर्शनों को आते हैं। लेकिन, इस बार कोरोना के चलते पुरानी गुफा नहीं खुली थी। वहीं, दूसरी बार उन्होंने हिमपात देखा। उन्होंने बताया कि वे रात को भवन में ही रुके थे, इसलिए वीरवार को दिन में नजदीक से हिमपात देखने को मिला।
भवन से मिली जानकारी के अनुसार हल्की बारिश व बर्फबारी से तापमान में काफी गिरावट आई है। इससे कंबल स्टोर के बाहर यात्री कंबलों के लिए परेशान होते देखे गए। भवन सहित भैरो घाटी में हल्की बर्फबारी हुई हैं। त्रिकुटा पर्वत पर दूसरे दिन लगातार हल्की धुंध रहने से हेलिकॉप्टर सेवा भी कुछ उड़ानें भरने के बाद प्रभावित रही। इससे दर्शनों को आए यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को लगभग 13 हजार आठ सौ भक्तों ने पंजीकरण कराया। वहीं, वीरवार को शाम सात बजे तक 10 हजार के करीब भक्तों ने अपना पंजीकरण करवाया, और माता के भवन की ओर प्रस्थान किया। एक बार फिर बर्फ गिरने के बाद यात्रियों की संख्या में इजाफा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें