फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एक भारत-श्रेष्ठ भारत कैंप में चमके एसएमवीडीयू के कैडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एमएसवीडीयू) के एनसीसी कैडेट्स ने राजस्थान के उदयपुर में आयोजित एक भारत-श्रेष्ठ भारत कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय स्तरीय कैंप में विवि का प्रतिनिधित्व वंश परिहार, अवंतिका गुप्ता और अर्शिया आनंद ने किया। तीनों कैडेट्स ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों, वाद-विवाद, समूह नृत्य एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का परिचय दिया। इसी तरह रस्साकशी, वॉलीबाल और खो-खो में भाग लेकर कैडेट्स ने खेल भावना और शारीरिक दक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। वंश परिहार ने वाद-विवाद में तृतीय, रस्साकशी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मंच संचालन एंकरिंग के लिए उन्हें प्रमाण पत्र मिला। अर्शिया आनंद ने वॉलीबाल में द्वितीय और समूह नृत्य में प्रथम स्थान हासिल किया। अवंतिका गुप्ता ने समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया। कैंप के दौरान कैडेट्स ने उदयपुर व आसपास के प्रमुख ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें