फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एसएमवीडीयू में करवाई वाद-विवाद व पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता

विज्ञापन
विश्वविद्यालय में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए कुलपति। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। राष्ट्रव्यापी पहल विकसित भारत 2047 युवा कनेक्ट कार्यक्रम के अंतर्गत श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय ने वाद-विवाद, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सहित कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया।
विज्ञापन

इसमें विधायक बलदेव राज शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समन्वयन विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम के विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ. वरुण दत्ता और डॉ. राजीव कुमार ने किया और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने प्रेरक शब्दों से छात्रों को प्रेरित किया। एसएमवीडीयू के कुलपति, प्रो. प्रगति कुमार ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया और छात्रों को रचनात्मक और बौद्धिक योगदान के माध्यम से राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। दिन के कार्यक्रमों के एक भाग के रूप में छात्रों द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान पर एक जागरूकता रैली भी निकाली गई ताकि नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता फैलाई जा सके और एक स्वस्थ व्यसन-मुक्त समाज को बढ़ावा दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें