फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ब्रिगेडियर पांडे ने किया एसएमवीडीयू का दौरा, एनसीसी कैडेटों से की बातचीत

विज्ञापन
एसएमवीडीयू में एनसीसी  कैडेट व कमांडर। विवि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। ब्रिगेडियर डीएन पांडे, कमांडर एनसीसी ग्रुप मुख्यालय जम्मू ने शनिवार को श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) का दौरा किया और एनसीसी कैडेटों के साथ बातचीत की। उनके साथ 6 जेएंडके बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुमित बाना भी मौजूद रहे।
उन्होंने संवाद सत्र में भी हिस्सा लिया। ब्रिगेडियर पांडे को एसएमवीडीयू में कैडेटों ने विभिन्न एनसीसी गतिविधियों का विस्तृत विवरण पेश किया। कैडेटों ने जागरूकता अभियान, साहसिक गतिविधियों और सामुदायिक सेवा पहल सहित कई कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी दिखाई। ग्रुप कमांडर ने कैडेटों के अनुशासन उत्साह और प्रतिबद्धता की सराहना की। ब्रिगेडियर पांडे और कमांडिंग ऑफिसर ने एसएमवीडीयू के कुलपति प्रो. प्रगति कुमार के साथ भी बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह चर्चा एनसीसी जुड़ाव को बढ़ाने और विश्वविद्यालय के ढांचे के भीतर कैडेट विकास के अवसरों का विस्तार करने पर केंद्रित रही। कुलपति ने चरित्र निर्माण में एनसीसी की भूमिका की सराहना की और संस्थागत समर्थन जारी रखने का आश्वासन दिया। इस दौरे का समन्वयन एसएमवीडीयू के एनसीसी समन्वयक डॉ. वरुण दत्ता ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें