फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शोध की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए विश्लेषणात्मक उपकरण अपनाने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) के स्कूल ऑफ बिजनेस ने प्रबंधन विद्यार्थियों के लिए ड्राइविंग सक्सेस विद डेटा एनालिटिक्स विषय पर इंटरैक्टिव सत्र करवाया। मुख्य वक्ता रेडिंगटन लिमिटेड के हेड ऑफ इनसाइट्स एनालिटिक्स एंड डेटा साइंस प्रशांत मुद्गल रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 150 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वक्ता के साथ प्रश्न-उत्तर व चर्चा के माध्यम से विभिन्न पहलुओं को समझा। प्रशांत मुद्गल ने कहा कि डिजिटल युग में डेटा एनालिटिक्स निर्णय-निर्माण की आधारशिला बन चुका है और कॉर्पोरेट जगत में सफलता के लिए इसकी भूमिका लगातार बढ़ रही है।
एनालिटिक्स अब महत्वपूर्ण शैक्षणिक दक्षता के रूप में उभर रहा है जो साक्ष्य आधारित प्रशासन, नीति निर्माण तथा अंतरविषयक शोध को मजबूती प्रदान करता है। विद्यार्थियों को शैक्षणिक प्रोजेक्ट में विश्लेषणात्मक उपकरण के उपयोग को अपनाने की सलाह दी ताकि शोध की गुणवत्ता और प्रभाव बढ़ सकें।
विज्ञापन

करियर संभावनाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बिजनेस इंटेलिजेंस, वित्त, स्वास्थ्य सेवा और शासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे पेशेवरों की मांग तेजी से बढ़ रही है जो डेटा को उपयोगी निष्कर्षों में परिवर्तित कर सकें। साथ ही उन्होंने अनुकूलन क्षमता, नैतिक जिम्मेदारी और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति को इस क्षेत्र में सफलता का प्रमुख गुण बताया।
कार्यक्रम को फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट के डीन प्रो. आशुतोष वशिष्ठ तथा स्कूल ऑफ बिजनेस की प्रमुख डॉ. आरती मैनी के शैक्षणिक मार्गदर्शन का भी लाभ मिला। सफल आयोजन में स्कूल ऑफ बिजनेस की प्रोफेसर डॉ. ज्योति शर्मा के साथ डॉ. रितु राणा एवं डॉ. केतन भट्ट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें