कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश पंजीकरण प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। कुलपति प्रोफेसर प्रगति कुमार ने विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रकोष्ठ द्वारा समय से पूर्व प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के प्रयास की सराहना की।
उन्होंने कहा कि संभावित विद्यार्थियों को सही शैक्षणिक विकल्प चुनने में मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करना शिक्षकों और कर्मचारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान कुलपति ने प्रवेश संबंधी जानकारी के त्वरित और पारदर्शी प्रसार के उद्देश्य से हेल्पलाइन केंद्र और विश्वविद्यालय के व्हाट्सएप चैनल का भी उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि प्रवेश से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट www.smvdu.ac.in पर उपलब्ध है। कार्यक्रम में प्रबंधन संकाय के डीन प्रो. आशुतोष, स्कूल ऑफ बिजनेस की प्रमुख प्रो. आरती मैनी, प्रो. सुपर्ण शर्मा, प्रो. ज्योति शर्मा, रजिस्ट्रार अजय कुमार, वित्त अधिकारी काजल, एसोसिएट डीन (अकादमिक) डॉ. शफाक रसूल और प्रो. शारदा पोटुकुची सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
प्रवेश प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो. अमित कांत पंडित ने कुलपति एवं विश्वविद्यालय प्रशासन का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रवेश प्रकोष्ठ की टीम के सदस्य मुनीश सिंह, दीपांकुर गुप्ता, रोहित उप्पल, लव शर्मा, गौरव कुमार, जतिंदर गुप्ता, अमित गुप्ता, डॉ. सुशील त्रिसाल सहित अन्य के योगदान की सराहना की।