फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तस्करी के तीन प्रयास, चार गिरफ्तार, नौ मवेशी मुक्त कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला पुलिस ने पशु तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में तीन प्रयासों को विफल किया है। विशेष अभियान के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर नौ मवेशियों को क्रूरता से मुक्त कराया जबकि तस्करी में प्रयुक्त दो वाहनों को जब्त किया गया है। उधमपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए वाहन को रोका, जिसमें मुश्ताक अहमद और अब्दुल राशिद निवासी रामबन चार मवेशियों को अवैध रूप से ले जा रहे थे। इसी तरह जावेद अहमद निवासी आरएस पुरा को वाहन में चार मवेशियों की तस्करी करते हुए दबोचा गया। रामनगर पुलिस ने मोहन सिंह निवासी हरतयान को बिंदला से कश्मीर की ओर पैदल मवेशी ले जाते हुए पकड़ा। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन


पशु तस्करी में इस्तेमाल वाहन जब्त

पौनी। पुलिस ने पशु तस्करी में इस्तेमाल वाहन को जब्त कर एफआईआर दर्ज की है। टीम ने चेकिंग के दौरान महिंद्रा पिकअप वाहन को रोककर जांच की तो भैंस मिली। तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया। एसएचओ सुमित ने बताया कि यह कार्रवाई डीएसपी स्मृति शर्मा की देखरेख में की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति पशुओं को ले जाते हुए मिला तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें