उधमपुर। थाना लाटी पुलिस ने छप्पड़ क्षेत्र के पास गो तस्करी का प्रयास विफल करते आठ गोवंश को मुक्त करवाया है। गोवंश को बिना किसी वैध अनुमति के अवैध रूप से पैदल ले जाया जा रहा था। पुलिस ने गोवंश तस्करी के आरोप में मोहम्मद शब्बीर निवासी जिग, चिनैनी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद