उधमपुर। पुलिस ने चार मामलों में 37 मवेशियों को मुक्त करवाकर चार वाहनों को जब्त किया है। टिकरी पुलिस ने वाहन की जांच के दौरान प्याज की बोरियों के नीचे छिपाए नौ मवेशियों को बरामद किया है। आरोपी हसनदीन निवासी कानाचक (जम्मू) भाग गया।
चिनैनी थाना क्षेत्र में बोलेरो पिकअप से 10 मवेशी मिले। रौन दोमेल में ट्रक से 16 मवेशी बरामद हुए। इसी तरह रेहंबल पुलिस ने कार से दो मवेशियों को बरामद किया। आरोपी जाकिर हुसैन निवासी आरएस पुरा और सह यात्री मोहम्मद मुश्ताक निवासी दोमेल (कटड़़ा) हैं। पुलिस ने संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कर ली है। संवाद