उधमपुर। शहर के जखैनी इलाके में लगाए गए नाके से पुलिस ने ट्रक से छह मवेशियों को बरामद किया है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस ने जखैनी इलाके में नाका लगा रखा था। इसी दौरान पुलिस ने ट्रक (जेके 03जे-3738) को तलाशी के लिए रोका। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो छह मवेशी बरामद हुए। पुलिस ने उसी समय ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचाया, और चालक मुद्दसर अहमद खताना पुत्र अब्दुल मजीद खताना निवासी कोकरनाग, अनंतनाग को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। संवाद