किश्तवाड़। किश्तवाड़ के मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की मुहिम जारी है। सोमवार को पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ बरामद किए हैं। सूचना पर थाना प्रभारी आबिद बुखारी के नेतृत्व में डीएसपी मुख्यालय देविंद्र सिंह के निर्देश पर ओम मेहता रोड पर एक विशेष नाका लगाया था। इस दौरान मुजफ्फर हुसैन निवासी फिटनेस क्लब क्षेत्र को रोका गया। मौके से उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से प्रतिबंधित दवाई बरामद हुई। किश्तवाड़ थाने में मामला दर्ज कर जांच जारी है।