फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा में नौ से एक बजे तक खुलेंगी फल-सब्जी की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में कोरोना कर्फ्यू बढ़ाए जाने के बाद प्रशासन नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसमें दवा दुकानें आम दिनों की तरह ही खुलेंगी और बंद होंगी। फल-सब्जी की दुकानें सुबह 9 से दोपहर बाद एक बजे तक रोजाना खुलेंगी। डेयरी उत्पादों और बेकरी की दुकानें रोजाना सुबह सात से 11 बजे तक खुलेंगी। किराना, मनियारी और ज्वेलरी की दुकानें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह नौ बजे से दोपहर बाद एक बजे तक पहले की तरह खुलेंगी। ड्राई फ्रूट्स की दुकानें मंगलवार, वीरवार, शनिवार को शाम छह से आठ बजे तक खुलेंगी। इससे दुकानदार सामान की जांच के साथ ही साफ-सफाई करने की अनुमति दी है। कपड़ा, रेडीमेड व शूज आदि की दुकानें और स्टोर वीरवार को शाम पांच लेकर सात बजे तक खुलेंगे। मोबाइल सहित इलेक्ट्रिकल्स व स्टेशनरी की दुकानें मंगलवार शाम पांच से सात बजे तक खोली जा सकेंगी। वहीं, प्रशासन ने आदेश की अवहेलना करने पर सख्ती कार्रवाई की चेतावनी दी है। एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस को नजर रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें