किश्तवाड़। पुलिस ने वीरवार देर शाम हिड़याल चौक के पास एक दुकान से 350 ग्राम चरस और शराब की 66 बोतल के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मुशताक अहमद निवासी मता के रूप में हुई है। डीएसपी हेडक्वार्टर देविंद्र सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आबिद बुखारी ने टीम सहित दुकान की तलाशी ली। इस दौरान चरस सहित शराब बरामद की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।