फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे राज्य से लौटे चार लोग मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी का सिलसिला वीरवार को भी जारी रहा। शाम तक जिले में चार और लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके थे। यह सभी दूसरे राज्य से लौटे हैं। वहीं, वीरवार को कोई भी महामारी को मात देने में कामयाब नहीं रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से जिले में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि ज्यादातर कोरोना के मामले बाहरी राज्य से लौटने वाले लोगों के सामने आ रहे हैं। इनके कोरोना टेस्ट रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर ही किए जा रहे हैं। मंगलवार को जिले में सात लोग बाहरी राज्य से लौटने पर संक्रमित पाए गए थे। बुधवार को भी कुल नौ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अब वीरवार को भी बाहरी राज्यों से लौटे चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 4365 हो गए हैं। इनमें से 4277 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 57 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले 31 हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें